
कटहल खाने के फायदे, मसल्स गेन से लेकर हड्डियां मजबूत होने तक
कटहल को अंग्रेजी में जैकफ्रूट (Jackfruit) कहा जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा फल है जो पेड़ पर उगता है। इसका वजन 10–25 किलो और साइज 30 से 100 cm तक हो सकता है।
केरल में 2020 में 51.5 किलो वजनी और 97 cm लंबाई वाला कटहल पेड़ पर मिला था। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था। काफी लोग कटहल की सब्जी खाना पसंद नहीं करते। लेकिन इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
मैंने खुद जब कटहल की न्यूट्रिशनल वैल्यू (Nutritional value) के बारे में जाना तो इसे खाने के लिए मेरा मन हुआ। न्यूट्रिशन वैल्यू के बारे में जानकारी करने के बाद मैं इसकी सब्जी खाता हूं।
अगर आपको भी कटहल पसंद नहीं है तो आपको बता दूं यह एक सुपरफूड है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है। भारत में इसे 'वीगन मीट' (Vegan meat)भी कहते हैं, क्योंकि यह बनने के बाद नॉनवेज जैसा दिखता है।
गुणों से भरपूर होने के कारण ही इसे विदेश के सुपर मार्केट में स्लाइस
करके बेचा जाता है। न्यूट्रिशन से भरपूर होने के कारण कटहल का सेवन करना
चाहिए। आइए जानते हैं कटहल की न्यूट्रिशन वैल्यू और इसे खाने से होने वाले
फायदों के बारे में।
कटहल के बारे में यह भी जानें
मूल रूप से भारत में पाया जाने वाला कटहल एक उष्णकटिबंधीय फल
(Tropical fruits) है, यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कटहल को बढ़वार
के लिए आर्द्र और गर्म जलवायु की जरूरत होती है। ठंडे तापमान वाले देशों
में इसे नहीं उगाया जा सकता है। दिखने में बाहर से यह कांटेदार और अंदर से
मांसल होता है। एक कटहल में 150 बीज तक हो सकते हैं।
दक्षिण
भारत के लोग इसे फल के रूप में और इसके बीज को प्रोटीन युक्त अखरोट के रूप
में खाना पसंद करते हैं। उत्तर भारत में कटहल एक सब्जी है और बंगाल में
इसे गच्छ-पट्ठ (Gacch-patha) (पेड़ मटन) के रूप में जाना जाता है। केरल में
यह मुख्य रूप से हेल्दी कार्बोहाइड्रेट के रूप में खाया जाता है।
दक्षिण भारत के लोग इसे फल के रूप में और इसके बीज को प्रोटीन युक्त अखरोट के रूप में खाना पसंद करते हैं। उत्तर भारत में कटहल एक सब्जी है और बंगाल में इसे गच्छ-पट्ठ (Gacch-patha) (पेड़ मटन) के रूप में जाना जाता है। केरल में यह मुख्य रूप से हेल्दी कार्बोहाइड्रेट के रूप में खाया जाता है।
Автор: Ankit
Дата: Четверг, 1 июля