
शादी के बंधन में बंधे पूर्वांचल के क्रिकेटर शिवम दुबे, मुस्लिम लड़की से किया निकाह..
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान के साथ शादी रचाई है। भदोही जिले में चौरी के मानिनकपुर में जन्मे शिवम दुबे ने एक मुस्लिम लड़की से शादी किया है। इस शादी की खास बात यह है कि उन्होंने मुस्लिम-रीति रिवाज से शादी की है, साथ ही अपनी पत्नी अंजुम खान के साथ हाथ फैलाकर दुआ भी मांगी है।
हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि उन्होंने किन रस्मों के हिसाब से शादी सचाई है। लेकिन कहा जा रहा कि शिवम दुबे ने मुस्लिम रीति-रिवाज से भी शादी की. उन्होंने अपनी पत्नी अंजुम खान के साथ नमाज अता की. अपनी शादी के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा- 'हमने प्यार किया जो कि प्यार से ज्यादा था। और अब यहीं से हमारी शुरुआत होती है। '
शिवम दुबे की दुआ मांगने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। कई लोगों इस बात से भी ऐतराज है कि अंजुम खान ने मांग में सिंदूर क्यों नहीं लगाया है।