
रेप करने की कोशिश युवक को भारी पर गई , महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट…
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के उमरीहा गांव में एक महिला ने अपने घर में घुसे एक व्यक्ति का गुप्तांग हंसिया से काट कर अलग कर दिया। पीड़ित व्यक्ति महिला के घर में घुस कर उसके साथ कथित रूप से जबरन बलात्कार करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
सीधी जिले के खड्डी पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने शनिवार को महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि गुरुवार रात को 11 बजे रमेश साकेत (45) महिला के घर में जबरदस्ती घुस गया और महिला के साथ कथित रूप से जोर जबरदस्ती करने लगा और जब महिला ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपित ने जब महिला को नहीं छोड़ा तो महिला ने खटिया पर रखी हंसिया से रमेश का गुप्तांग काट दिया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला ने स्वयं पुलिस चौकी पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को बताया। राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को उपचार के लिए सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल और बाद में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं पीड़ित की शिकायत पर महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।
Автор: Ankit
Дата: Пятница, 23 июля
Матеріали на тему
Переглянути всіदूल्हे ने ठुकरा दिया 4 करोड़ रुपए का दहेज, 1 रुपये लेकर बोला आपकी बेटी ही है सबसे बड़ी दौलत..
Понедельник, 16 августа
मास्टरनी संग होटल में रंगरेलियां मना रहा था CRPF कमांडेट, पत्नी ने Master Key से दरवाजा खोलकर बनाई वीडियो...
Пятница, 13 августа
किसानों का दर्द बढ़ता जा रहा है मोदी सरकार की जिम्मेदारी है उस दर्द को कम करे : डॉ मोनिका सिंह
Понедельник, 2 августа