
13 साल की उम्र में शुरू कर दिया था काम, लेकिन शादी के बाद इस वजह से आये दिन होती हैं ट्रोल !
आयशा टाकिया बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। हालांकि वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। कई बार उन्हें सोशल मीडिया में ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा। लोगों ने उनके प्लास्टिक सर्जरी से उनकी शादी तक पर उन्हें ट्रोल किया।
आयशा टाकिया ने 13 साल की उम्र से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने शाहिद कपूर के साथ एक एनर्जी ड्रिंक का ऐड किया ता जो काफी पसंद किया गया था।
टीवी एड के बाद वह फाल्गुनी पाठक के म्युजिक वीडियो मैंने पायल है छनकाई में नजर आईं। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने सोचा ना था नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
आयशा टाकिया का फिल्मी करियर बहुत लंबा नहीं चला। 2009 में उन्होंने शादी की और 2010 में प्रेग्नेंट होने के बाद उन्होंने फिल्में छोड़ दीं। प्रेग्नेंसी ने उनके एक्टिंग करियर पर ब्रेक लगा दिया।
आयशा टाकिया ने फरहान आजमी से शादी की है।फरहान समाजवादी पार्टी के नेता अबू असीम आजमी के बेटे हैं। आय़शा को मुस्लिम परिवार में शादी के लिए काफी ट्रोल किया गया। हालांकि आयशा की मां भी मुस्लिम थीं और पिता गुजराती हिंदू।
आयशा ने अट्रैक्टिव दिखने के लिए सर्जरी का सहारा भी लिया। आयशा की सर्जरी उनके फैंस को पसंद नहीं आई जिस कारण उन लोगों ने एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया।
लिप सर्जरी को लेकर जब आयशा टाकिया ट्रोल हुईं तो उन्होंने ये कहते हुए विवाद पर विराम लगा दिया था कि जो तस्वीरें सोशल मीडिया में चल रही हैं वो फोटोशॉप्ड हैं।