
McDonald’s प्रेमी: युवक ने आर्डर किया इतना कि बना 1 लाख से भी ज्यादा का बिल..
दुनिया में कई लोग हैं जो खाने-पीने के बड़े शौकीन है। वैसे शौक बहुत बड़ी चीज है और शौक में इंसान क्या क्या कर जाता है उसे ही नहीं पता चलता। दुनियाभर में कई लोग हैं जो तमाम पॉपुलर फूड जॉइंट्स पर जाकर वहां का खाना ट्राई करते हैं। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें किसी खास जगह के खाने या स्पेशल फूड आइटम से ही प्यार होता है। इसी के चक्कर में ऐसे लोग बार-बार उसी जगह जाते हैं और अपना फेवरेट खाना खाना पसंद करते हैं। कुछ ऐसे ही लोग McDonald's के फूड प्रेमी भी है।
अब हाल ही में एक ऐसे ही प्रेमी शख्स ने वहां से इतना खाना ऑर्डर कर दिया कि उसका बिल देखकर खुद कर्मचारी हैरान रह गए। जी दरअसल यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है यहाँ एक शख्स ने McDonald's से इतना ज्यादा खाना ऑर्डर दे दिया कि सुनने वालों के होश उड़ गए। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या हुआ? जी दरअसल युवक ने 1.86 लाख रुपये का ऑर्डर प्लेस कर दिया। बताया जा रहा है इस ऑर्डर में 70 Angus Clubhouse burgers, 39 मैकफैमिली बॉक्स, जिसमें 234 बर्गर, 39 McNuggets और 69 लार्ज फ्राइज थे।इतना ही नहीं, इस ऑर्डर में 100 से ज्यादा कोल्ड ड्रिंक्स भी थी।
अब खुद मैकडॉन्लड के एक कर्मचारी ने फेसबुक पर इस ऑर्डर की फोटो शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। युवक का बिल देखकर खुद फूड जॉइंट के कर्मचारी भी हैरान रह गए थे। बताया जा रहा है युवक अकेला था और उसका ऑर्डर 3,400 डॉलर का था। अब लोग इस पोस्ट को देखकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।